Local Alerts Ranchi

राँची में लटकते इंटरनेट केबल पर नगर निगम सख्त, 3 दिनों में कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक होंगे व्यवस्थित | Ranchi Municipal Corporation Cracks Down on Hanging Internet Cables

राँची में बिजली के खंभों पर बेतरतीब ढंग से लटकते इंटरनेट फाइबर केबल को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम ने संबंधित कंपनियों को केबल व्यवस्थित करने का निर्देश दिया है। पहले चरण में कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक तीन दिनों के भीतर सभी लटकते केबल व्यवस्थित किए जाएंगे। निर्देशों का पालन नहीं करने वाली एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में इस संबंध में इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों, दूरसंचार अवसंरचना एजेंसियों, केबल ऑपरेटरों और बिजली विभाग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें रिलायंस, EDIPL, इंडस टावर, प्रोटो और BSNL सहित संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में अपर नगर आयुक्त ने कहा कि बिजली के खंभों पर लगे ओवरहेड फाइबर केबल को व्यवस्थित करने के लिए पहले भी कई बार मौखिक और लिखित निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया।

कचहरी रोड का किया निरीक्षण

बैठक के बाद अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ कचहरी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली के खंभों पर अव्यवस्थित तरीके से लगे केबलों की स्थिति का जायजा लिया और इन्हें व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। पहले चरण में कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक तीन दिनों के भीतर काम पूरा करना होगा। इसके बाद शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी चरणबद्ध तरीके से केबल व्यवस्थित किए जाएंगे।

बिजली विभाग तैयार कर रहा SOP

बैठक में बिजली विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि बिजली के खंभों पर इंटरनेट फाइबर केबल लगाने और उनके रखरखाव के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जा रही है। इसके तहत संबंधित एजेंसियों को निर्धारित मानकों और सुरक्षा प्रावधानों का पालन करना होगा।

नगर निगम ने सभी एजेंसियों को बिजली विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने और सार्वजनिक अवसंरचना को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया है। निर्धारित समयसीमा में निर्देशों का पालन नहीं करने वाली एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल