Local Alerts Ranchi

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत | Three Members of Same Family Killed in Horrific Road Accident at Chutupalu Valley

रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में राँची-हजारीबाग मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में पिता, बेटा और बहू शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, परिवार की मां के सुरक्षित बचने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंटेनर का ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद अनियंत्रित कंटेनर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन लोगों की जान चली गई। हालांकि, ब्रेक फेल होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जाँच के बाद ही चल सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, परिवार कार से राँची से हजारीबाग जा रहा था। इसी दौरान चुटूपालू घाटी में यह दुर्घटना हुई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल