मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले कई जनप्रतिनिधि, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से उनके पैतृक आवास पर कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, कोडरमा सांसद रविंद्र कुमार राय, चतरा सांसद काली चरण सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित कई विधायक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी माता के दशकर्म एवं संस्कार भोज की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल, पार्किंग, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


