जय माँ दुर्गा! OCC कंपाउंड दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन

राँची के OCC कंपाउंड में आज दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन राँची के उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने किया।

इस अवसर पर धुनुची नृत्य और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल भक्तिमय और रंगारंग बना दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। माँ दुर्गा की आराधना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय उल्लास से सराबोर नजर आया।

जय माँ दुर्गा!

