राँची-टाटा हाईवे NH-33 पर भारी जाम! कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई KM तक फँसे वाहन
राँची-टाटा हाईवे NH-33 पर पाँचा के पास कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। ऑबर्न डिज़ाइन (Auburn Design) नामक कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
सड़क जाम के कारण राँची-टाटा हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इस जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस वीडियो में देखिए मौके की पूरी तस्वीर, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की आवाज़ और हाईवे पर लगे जाम के दृश्य।

