अपनी पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्राद्ध कर्म के पारंपरिक रस्मों का निर्वहन किया।
इस दौरान उन्होंने दातून, पानी एवं भोजन परोसने की रस्म निभाई। भावुक माहौल में परिवार के सदस्यों ने भी पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ श्राद्ध संस्कार की परंपराओं का पालन किया।
मां की स्मृतियों और उनके प्रति अटूट प्रेम के बीच निभाई जा रही ये रस्में परिवार के लिए भावनात्मक क्षण बनी हुई हैं।

हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म की रस्में निभाईं | Hemant Soren Performs Traditional Shradh Rituals for Late Mother Rupi Soren

