Local Alerts Ranchi

राँची मेन रोड ओवरब्रिज के पास अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, पथ चौड़ीकरण क्षेत्र से हटाया अवैध निर्माण | Ranchi Municipal Corporation Removes Illegal Encroachment Near Main Road Overbridge for Road Widening

राँची में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, अवैध निर्माण हटाया।

राँची में पथ चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मेन रोड ओवरब्रिज के समीप पथ चौड़ीकरण क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

नगर निगम के अनुसार, संबंधित पक्षों को पहले ही अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद स्थल की मापी कर अतिक्रमित हिस्से को चिह्नित किया गया था। शुक्रवार को निगम की इंफोर्समेंट टीम ने चिह्नित क्षेत्र में निर्मित संरचना को हटाकर संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि और पथ चौड़ीकरण क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल