झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक्त बारला पर जानलेवा हमले के विरोध में आदिवासी और मसीही समाज के लोगों ने भगत सिंह चौक जाम कर दिया। घायल फादर को बेहतर इलाज के लिए राँची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ऋषभ गर्ग और एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। एसपी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दो से तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान के लिए जांच जारी है और मामले में एसआईटी गठित की जा रही है।
स्कूल कार्यालय के सामने गलियारे में खून के निशान मिले हैं। फादर के बाएं कान के नीचे गहरा जख्म है। हमले का समय, हथियार और कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

