Jharkhand Local Alerts National Ranchi sports

राँची के शिखर मोहन का भारत-ए टेस्ट टीम में चयन | Ranchi’s Shikhar Mohan Selected for India-A Test Team

राँची के बल्लेबाज शिखर मोहन का चयन न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत-ए की टेस्ट टीम में हुआ है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर को चोटिल ऋषभ पंत की जगह दूसरे और तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। दोनों मुकाबले चार दिवसीय होंगे।

शिखर ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सत्र में झारखंड की ओर से खेलते हुए 55.72 की औसत से 613 रन बनाये थे। इसमें नागालैंड के खिलाफ दोहरा शतक और बड़ौदा के खिलाफ शतक शामिल है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से 85 रन की पारी भी खेली थी।

छह साल की उम्र से क्रिकेट का प्रशिक्षण शुरू करने वाले शिखर जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के छात्र रहे हैं। इसी विद्यालय से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पढ़ाई की है।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और उपाध्यक्ष संजय पांडे ने शिखर के चयन पर उन्हें बधाई दी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल