Local Alerts Ranchi

राँची के बिरसा जैविक उद्यान में नन्हे दरियाई घोड़े का जन्म, संख्या बढ़कर 11 हुई | Baby Hippopotamus Born at Birsa Biological Park in Ranchi, Total Number Rises to 11

राँची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में गुरुवार की सुबह एक नन्हे दरियाई घोड़े का जन्म हुआ। मादा दरियाई घोड़ा मोनी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। इसके साथ ही उद्यान में दरियाई घोड़ों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है।

मोनी का जन्म 20 जनवरी 2023 को हुआ था। वह दरियाई घोड़े लालू और लिली की बेटी है। अब मोनी के माँ बनने से उद्यान में दरियाई घोड़ों का कुनबा बढ़ा है।

उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह ने नन्हे दरियाई घोड़े के जन्म पर खुशी जतायी। उन्होंने बताया कि नवजात और उसकी माँ के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। दोनों की उचित देखभाल की जा रही है, ताकि वे स्वस्थ रहें।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल