फादर बेनेदिक्त बारला पर हमले के विरोध में राँची में कैंडल मार्च, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

खूंटी में 20 अक्टूबर को फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में राँची भिखारिएट कैथोलिक सभा के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें राँची भिखारिएट के विभिन्न पैरिशों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शाम 5 बजे डंगराटोली चौक से शुरू हुआ मार्च डॉक्टर कामिल बुल्के पथ होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा। हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोगों ने हमले की निंदा की और अज्ञात हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

सभा ने पुलिस-प्रशासन से घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और फादर बेनेदिक्त बारला को सुरक्षा देने की अपील की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

सभा ने स्पष्ट किया कि यह कैंडल मार्च किसी व्यक्ति या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि हिंसा के खिलाफ, न्याय की मांग और समाज में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने के उद्देश्य से निकाला गया।


