Local Alerts Ranchi

राँची के कांके में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार; ₹4.24 लाख नकद और दो गाड़ियां बरामद, 14 लोगों की संलिप्तता का दावा | Kanke Robbery Case: 6 Accused Arrested, ₹4.24 Lakh Cash and Two Vehicles Recovered; Police Say 14 People Were Involved

कांके थाना क्षेत्र के गागी स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर की सुबह लगभग सात बजे हथियारबंद अपराधियों ने रमाशंकर सिंह के घर में घुसकर डकैती की थी। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल 14 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4.24 लाख रुपये नकद, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक इनोवा और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है। हालाँकि, लूटे गए कीमती जेवरात की बरामदगी अभी नहीं हुई है।

पुलिस की जाँच में सामने आया कि गिरोह अगस्त से ही मकान की रेकी कर रहा था। इसके बाद वाहन और हथियारों का इंतजाम कर योजनाबद्ध तरीके से डकैती की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में बीर बहादुर सिंह, सुधीर कुमार, कम्मो देवी, चंद्रशेखर पांडेय, सुमित कुमार सिंह और रजनीश सिंह शामिल हैं। इन्हें बरियातू थाना क्षेत्र, दलादली ओपी और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, डकैती के बाद अपराधी इनोवा से फरार हुए थे। बाद में पिठोरिया थाना क्षेत्र में वाहन छोड़कर अलग-अलग निकल गए। इनोवा को कोकदोरो चौक के पास लावारिस हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, बीर बहादुर सिंह के खिलाफ बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना में वर्ष 2021 का मामला दर्ज है। वहीं, रजनीश सिंह के खिलाफ रामगढ़ जिले के पतरातू थाना में वर्ष 2020 का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल