Local Alerts Ranchi

दीपावली, छठ और काली पूजा को लेकर राँची प्रशासन अलर्ट, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सुरक्षा-ट्रैफिक और जनसुविधाओं की समीक्षा की | Ranchi Administration Gears Up for Diwali, Chhath and Kali Puja; DC Manjunath Bhajantri Reviews Security, Traffic and Public Facilities

राँची। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिले की विभिन्न विकास योजनाओं, त्योहारों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने आगामी दीपावली, छठ और काली पूजा को भी बेहतर समन्वय के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। त्योहारों के दौरान यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचे और कोई भी योग्य व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने निर्धारित कार्यों का बेहतर ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। साथ ही, अधीनस्थ पदाधिकारियों और कर्मियों को सौंपे गए कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा, ताकि प्रशासनिक कार्यकुशलता बनी रहे।

उन्होंने समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुँचने तथा आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने का भी निर्देश दिया। बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल