Local Alerts Ranchi

राँची के JAP-1 में बैंड-बाजे और सशस्त्र सलामी के साथ माँ दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, नम आँखों से दी गई विदाई | Maa Durga Visarjan Procession Held at Ranchi’s JAP-1 with Band and Armed Salute, Devotees Bid an Emotional Farewell

राँची। जैप-1 स्थित टीकूहॉल दुर्गा मंडप से माँ दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा बैंड-बाजे और सशस्त्र सलामी दल के साथ निकाली गई। शोभायात्रा डोरंडा स्थित दुर्गा मंडप से शुरू होकर स्थानीय बटम तालाब पहुँची। यहाँ विधिवत पूजा-अर्चना और बलि की परंपरा के बाद माँ दुर्गा का विसर्जन किया गया। इसके बाद आरती की गई।

शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालु माँ दुर्गा के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने नम आँखों से माता रानी को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की कामना की।

इस अवसर पर वाहिनी के प्रभारी प्रमुख निरीक्षक (स.), अन्य पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना में मुख्य पुजारी सहदेव उपाध्याय के साथ सहयोगी पुजारी गणेश बहादुर आले, अर्जुन शाही और संदीप क्षेत्री शामिल हुए।

इसके अलावा ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, मेंस एसोसिएशन के संदीप लिम्बु, सन कुमार सुब्बा और अंजन लामा, कार्यालयकर्मी, सलामी दल, बैंडकर्मी, महिला कर्मी, आर्केस्ट्रा पार्टी तथा गोरखा उत्कर्ष के सदस्य भी मौजूद रहे। विसर्जन कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल