Local Alerts Jharkhand Ranchi

झारखंड में अवैध शराब पर ड्रोन से होगी निगरानी, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने किया परीक्षण | Drone Surveillance to Curb Illegal Liquor Trade in Jharkhand, Minister Yogendra Prasad Mahto Tests Technology

झारखंड में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू में ड्रोन तकनीक का परीक्षण किया।

इस तकनीक की मदद से दुर्गम और दूर-दराज के क्षेत्रों में निगरानी कर अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की पहचान की जा सकेगी। इससे ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि उत्पाद विभाग की निगरानी और प्रवर्तन व्यवस्था को तकनीक आधारित एवं मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ राज्य के राजस्व हितों की रक्षा करना भी सरकार का उद्देश्य है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल