Jharkhand Local Alerts Ranchi

लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड में 7 दिनों का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो BJP करेगी राज्यव्यापी आंदोलन | Laxmikant Munda Murder Case, BJP Gives 7-Day Ultimatum, Warns of Statewide Protest

अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में भाजपा ने पुलिस प्रशासन को सात दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुंडू के दलकीडीह गाँव पहुँचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने नामकुम के जोरार स्थित तेतरी टोली में घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद समीर उराँव, रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर और विनय महतो धीरज शामिल थे। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद भाजपा नेता नामकुम थाना पहुँचे और थाना प्रभारी से मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी ली।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पार्टी राज्यभर में आंदोलन करेगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल