Local Alerts Ranchi

राँची के बरियातू से लापता 16 वर्षीय किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार | Ranchi Bariatu Missing Minor Girl Recovered, Accused Arrested

राँची के बरियातू थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी को बरियातू इलाके से ही बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं बताया गया है।

मामला जोड़ा तालाब स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर की शाम किशोरी सब्जी लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने बरियातू थाने में शिकायत दर्ज कराई।
किशोरी के पिता ने आरोप लगाया था कि जैद खान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया था, हालाँकि उस समय वह घर लौट आई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू की। इसके बाद किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जाँच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल