Local Alerts Ranchi

महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत मामले में पति ने किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया | Advocate Anushka Chakraborty Suspicious Death Case: Husband Surrenders in Hazaribagh Court

झारखंड हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में पति कुशाग्रु रूद्र ने हजारीबाग के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

अनुष्का के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, अनुष्का के भाई ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान सरकार ने बताया कि जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। अदालत ने 2 नवंबर को अगली सुनवाई पर जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की जांच जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल