Local Alerts Ranchi

राँची के पिठोरिया में होटल कर्मी राहुल गोराई की धारदार हथियार से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम | Hotel Worker Rahul Gorai Murdered in Ranchi’s Pithoria, Angry Locals Block Road in Protest

पिठोरिया में होटल कर्मी की धारदार हथियार से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

राँची। पिठोरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने होटल कर्मी राहुल गोराई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात पिठोरिया-ठाकुरगांव मार्ग पर करकट्टा मोड़ के समीप हुई। मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला था और पिछले 20 वर्षों से पिठोरिया के आसपास के होटलों में काम कर रहा था। बताया गया कि होटल में काम खत्म कर वह स्कूटी से अपने ससुराल उरगुटू भाट बोड़ेया लौट रहा था, तभी अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पिठोरिया चौक जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल