झारखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपरा को सहेजने के उद्देश्य से बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में डहरे सोहराय सांस्कृतिक आयोजन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

मोराबादी मैदान से शुरू हुई इस शोभायात्रा का समापन अल्बर्ट एक्का चौक पर हुआ।

इस दौरान ढोल-नगाड़े, मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा और सोहराय गीतों के साथ झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।


