दुःखद: राँची में लापता ढाई साल के मासूम का नदी में मिला शव, इलाके में शोक की लहर
राँची के डोरंडा स्थित छप्पन सेठ कुम्हारटोली में शुक्रवार शाम से लापता ढाई साल के मासूम अरनव का शव शनिवार सुबह नदी से बरामद किया गया। बच्चे का घर नदी के किनारे स्थित है। घर से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे उसका शव मिला। बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुट गई। शनिवार सुबह एनडीआरएफ ने नदी में सर्च अभियान चलाया, जिसमें बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस और हटिया डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

