Events Local Alerts Ranchi

अशोक नगर में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा, कायस्थ समाज के लोग हुए शामिल | Lord Chitragupta Puja Celebrated with Devotion in Ashok Nagar, Members of the Kayastha Community Join the Celebration

चित्रगुप्त पूजा समिति, अशोक नगर की ओर से अशोक नगर मंदिर परिसर में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने इष्ट देव भगवान श्री चित्रगुप्त की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अशोक नगर के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज की 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुबोधकांत सहाय, कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं आईआईएम राँची के निदेशक दीपक श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

अशोक नगर मंदिर परिसर में आयोजित इस पूजा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल