Jharkhand Local Alerts Ranchi

प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार को सिख समाज ने दिया आमंत्रण | Sikh Community Invites Jharkhand Governor Santosh Gangwar to Attend Prakash Parv 2026 in Ranchi

राँची: प्रकाश पर्व 2026 के अवसर पर राँची में 24 नवंबर को गुरु नानक स्कूल में समारोह आयोजित होगा। प्रकाश पर्व 2026 में शामिल होने के लिए सिख समाज ने राज्यपाल संतोष गंगवार को आमंत्रित किया। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें समारोह का औपचारिक निमंत्रण सौंपा।

प्रकाश पर्व समारोह का आयोजन 24 नवंबर 2026 को राँची के पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल में किया जाएगा। इस अवसर पर सिख समाज की ओर से धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

राज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में त्रिलोचन अकाली, सुरजीत सिंह, अश्मीत सिंह सेठी, परमिंदर सिंह बग्गा, परमजीत सिंह चाना एवं जसविंदर सिंह बग्गा शामिल थे।

#PrakashParv2026 #SantoshGangwar #GuruNanakDevJi #RanchiNews #RanchiUpdates

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल