Local Alerts Ranchi

प्रकाश पर्व से पहले राँची में सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज, हरमू नदी की सफाई में 20 श्रमिक तैनात

राँची: गुरुनानक जयंती (प्रकाश पर्व) को लेकर राँची नगर निगम ने शहर में तैयारियाँ तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।

पिस्का मोड़ से मेन रोड तक चला विशेष सफाई अभियान

नगर निगम की ओर से पिस्का मोड़, रातू रोड, बिरला मैदान, रातू रोड चौक, अपर बाजार, मेन रोड, पीपी कंपाउंड और मुख्य समारोह स्थल गुरुनानक स्कूल के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आयोजन स्थलों की सफाई कराई जा रही है, ताकि प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

गुरुद्वारों के आसपास से हटाया गया अतिक्रमण

प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की। पीपी कंपाउंड, मेन रोड गुरुद्वारा, बिरला मैदान और पिस्का मोड़ गुरुद्वारा के आसपास से रास्तों में बाधा बन रहे ठेला एवं गुमटी हटाकर जब्त किए गए।

हरमू नदी की सफाई में 20 श्रमिक और 3 मशीनें तैनात

मुख्य समारोह स्थल गुरुनानक स्कूल के पीछे वार्ड संख्या 23 में हरमू नदी तट के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नदी तट के आसपास बोल्डर ब्लॉक लगाकर पेंटिंग की गई है। क्षेत्र को और आकर्षक बनाने के लिए आगे पौधारोपण भी कराया जाएगा।

वहीं, हरमू नदी की सफाई के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) के तहत 20 श्रमिक लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त दो पोकलेन मशीन और एक ड्रेन मास्टर मशीन के माध्यम से भी लगातार सफाई कराई जा रही है।

नगर निगम का लक्ष्य प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर में स्वच्छता, सुगम यातायात और बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करना है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को राँची का स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्वरूप देखने को मिले।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल