नारी शक्ति का सामर्थ्य, विकसित भारत की पहचान” के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा राँची में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राँची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार से शुरू होकर मोराबादी स्थित बापू वाटिका तक निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया।
इस दौरान राँची के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का सशक्त प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में संजय सेठ ने कहा कि यह नारी शक्ति वंदन सम्मेलन ऐतिहासिक बन गया है और यह देश में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है।
कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को दिए गए अधिकारों का भी उल्लेख किया गया। मौके पर राँची की मेयर रोशनी खलखो और कुलपति प्रो. सरोज शर्मा सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

