Jharkhand Local Alerts Ranchi

पत्रकारिता की आड़ में कथित उगाही पर सख्ती की मांग, इटकी पत्रकार संघ ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन | Itki Journalists’ Association Submits Memorandum Seeking Strict Action Against Alleged Extortion in the Name of Journalism

इटकी पत्रकार संघ ने मंगलवार को पत्रकारिता के नाम पर कथित रूप से उगाही करने वाले कुछ पत्रकारों एवं यूट्यूबरों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग को लेकर बेड़ो डीएसपी दीपक कुमार को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में संघ ने पुलिस प्रशासन से माँग की कि ऐसे पत्रकारों और यूट्यूबरों की पहचान कर उनके विरुद्ध न्यायसंगत कार्रवाई की जाए, जो पत्रकारिता की आड़ में लोगों को भयभीत कर कथित रूप से उगाही का प्रयास करते हैं।

संघ ने डीएसपी को यह भी अवगत कराया कि क्षेत्र में कुछ अनधिकृत एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपने निजी वाहनों पर ‘प्रेस’ का लेबल लगाकर प्रशासन और आम लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई करने की माँग की गई।

इस पर डीएसपी दीपक कुमार ने कहा कि यह गंभीर विषय है और यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि कोई पत्रकार या यूट्यूबर पत्रकारिता का भय दिखाकर अवैध वसूली या भयादोहन करने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा पत्रकार संघ को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जा सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान गोविंद यादव, जमील अख्तर, प्रदीप कुमार, नौशाद अख्तर, अभिलाष सिन्हा ‘सोनू’ तथा अब्दुर रशीद उपस्थित थे

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल