Local Alerts Ranchi

आयकर संग्रह में झारखंड ने बिहार को छोड़ा पीछे, एमएस धोनी सबसे बड़े टैक्सपेयर | Jharkhand Surpasses Bihar in Income Tax Collection

झारखंड ने आयकर संग्रह के मामले में बिहार को पीछे छोड़ते हुए बड़ी बढ़त दर्ज की है। झारखंड-बिहार के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डी सुधाकर राव ने राँची में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में निर्धारित 20 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य में से 12 हजार करोड़ रुपये का आयकर केवल झारखंड से प्राप्त हुआ, जबकि बिहार से 8 हजार करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ।

प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस क्षेत्र के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकर दाता हैं। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी रोकने के लिए बीते वित्तीय वर्ष में 12 बड़े कारोबारी समूहों पर छापेमारी की। जांच के दौरान 150 से अधिक कारोबारियों को दायरे में लिया गया और टैक्स गड़बड़ी से जुड़े 90 से अधिक मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, झारखंड और बिहार में लगभग 40 लाख लोग नियमित रूप से आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं, जबकि दोनों राज्यों में करीब पांच करोड़ पैन कार्ड धारक मौजूद हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल