Local Alerts Ranchi

उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मधुमक्खी पालन पोर्टल और मॉडल पैकहाउस को दी मंजूरी | Jharkhand Horticulture Review: Minister Shilpi Neha Tirkey Approves Beekeeping Portal & Model Packhouse

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को नेपाल हाउस सचिवालय में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने मधुमक्खी पालन योजना के लिए समर्पित वेबसाइट विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर लाभुक किसानों की प्रोफाइल के साथ सफल किसानों की प्रेरक कहानियां भी अपलोड की जाएं।

मंत्री ने मधु उत्पादों के लिए बेहतर मार्केट लिंकेज विकसित करने, हाईटेक नर्सरी सह उद्यानिकी पार्क की स्थापना में तेजी लाने तथा गोधन न्याय योजना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन आधारित खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

बैठक में नगड़ी में मॉडल एकीकृत पैकहाउस एवं कृषि-प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी गई। इस परियोजना का संचालन आईसीएआर-एनआईएएसई, नामकुम करेगा। मंत्री ने कहा कि इससे किसानों को वैज्ञानिक भंडारण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और प्रसंस्करण की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनके उत्पादों की बाजार तक बेहतर पहुंच बनेगी।

शिल्पी नेहा तिर्की ने उद्यानिकी योजनाओं में क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने, अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने और योजनाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य तकनीक आधारित खेती, बेहतर विपणन व्यवस्था और मूल्य संवर्धन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना तथा झारखंड के कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाना है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल