Local Alerts Ranchi

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, राँची में कीमतों में भारी बढ़ोतरी | Commercial LPG Prices Hiked in Ranchi

महीने की शुरुआत के साथ ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। इंडियन ऑयल ने 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी लागू कर दी।

नई कीमतों के अनुसार राँची में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2256.50 रुपए से बढ़कर 3250.50 रुपए हो गया है। वहीं 47.5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 2485 रुपए की बढ़ोतरी के बाद यह 5635 रुपए से बढ़कर 8120 रुपए पहुंच गया है।

इसके अलावा 5 किलो वाले एफटीएल और पीओएस सिलेंडर के दामों में भी इजाफा किया गया है। हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
राँची में नई दरें (रुपए में):

19 किलो: 3250.50
47.5 किलो: 8120.00
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ने की संभावना है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल