Local Alerts Ranchi

गर्मी के कारण स्कूल टाइम में बदलाव, 21 अप्रैल से नए समय लागू | School Timings Changed in Jharkhand Due to Heatwave

राँची समेत पूरे झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए सरकार ने अहम निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा संचालन के समय में बदलाव किया गया है।

नए निर्देश के तहत केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी।

इसके अलावा, सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

यह आदेश 21 अप्रैल से प्रभावी होगा और इसकी सूचना राज्य के सभी जिलों को भेज दी गई है।

आपको बता दें कि बढ़ती गर्मी के कारण अभिभावक और छात्र लगातार स्कूल समय में बदलाव की मांग कर रहे थे, जिसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल