जगन्नाथपुर तालाब में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, NDRF ने निकाला शव।
राँची के जगन्नाथपुर इलाके में सोमवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। जगन्नाथपुर तालाब में नहाने के दौरान रोहित कुमार नामक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी।
सूचना मिलने के बाद NDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने तालाब से रोहित कुमार का शव बाहर निकाला। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

