Local Alerts Ranchi

जगन्नाथपुर रथ यात्रा: 16 से 25 जुलाई तक राँची में ट्रैफिक डायवर्जन लागू | Ranchi Traffic Diversion Announced for Jagannathpur Rath Yatra 2026

ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं रथ मेला को लेकर राँची ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात संचालन को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तथा प्रभात तारा तीन मुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो, सवारी वाहन और दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं, बिरसा चौक से रिंग रोड जाने वाले वाहनों को सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक होकर भेजा जाएगा। मेला क्षेत्र के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों की भी व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्जन लागू किया जा सकता है। आम लोगों से ट्रैफिक गाइडलाइन का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल