festival Local Alerts Ranchi

जैप-1 में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, झारखंड के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल | Tributes Paid to Martyrs at JAP-1 on Police Commemoration Day, Three Jharkhand Policemen Among the Fallen

जैप-1 में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, झारखंड के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल

झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (जैप-1), राँची के परेड मैदान में बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए झारखंड समेत देशभर के पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस संस्मरण दिवस पर बताया गया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देशभर में 154 पुलिसकर्मी और सुरक्षा बलों के जवान कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए। इनमें झारखंड के तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं।

शहीद जवानों में दुमका के पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत तथा पलामू के आरक्षी सुनील राम और आरक्षी संतन कुमार मेहता शामिल हैं।

समारोह में शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर जवानों के साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। झारखंड पुलिस ने शहीदों के परिजनों के साथ हमेशा खड़े रहने का संकल्प भी दोहराया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल