राँची के अशोक नगर कॉलोनी में शारदीय नवरात्र के समापन पर माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूँज उठा।
पूजा के बाद माँ दुर्गा की प्रतिमा को शोभायात्रा के साथ विसर्जन स्थल के लिए रवाना किया गया। भक्तों ने नम आँखों से माँ को विदाई दी और अगले वर्ष फिर जल्द आने की प्रार्थना की।
पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से विसर्जन यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सुरक्षा के भी उचित प्रबंध किए गए। इसके साथ ही अशोक नगर में नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र उत्सव का समापन हुआ।

