Local Alerts Ranchi

राँची के मोरहाबादी मैदान में भव्य रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों और आतिशबाजी से गूंजा परिसर | Grand Ravan Dahan at Ranchi’s Morabadi Ground, Chants of Jai Shri Ram and Spectacular Fireworks Mark Vijayadashami

राँची के मोरहाबादी मैदान में भव्य रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर।

राँची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मंगलवार शाम विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में सोने की लंका के दहन के बाद मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण के विशाल पुतलों को जलाया गया।

रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में जुटे। पुतलों में आग लगते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया और लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने इस भव्य नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। विजयादशमी का यह आयोजन बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता नजर आया। राँची में आयोजित इस कार्यक्रम ने उत्सव के माहौल को और भी खास बना दिया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल