राँची के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्री अनुज कुमार सिन्हा, श्री तनुज खत्री, श्री अमूल्य नीरज खलखो और श्री शिवपूजन पाठक को झारखंड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई।
समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी आयुक्त सूचना के अधिकार अधिनियम की भावना के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति से झारखंड राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली को और गति मिलने तथा आम नागरिकों को सूचना संबंधी मामलों में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

