निशा भगत मामला: अब CBI करेगी जांच, CM हेमंत सोरेन का फैसला
आदिवासी नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि निशा भगत ने पिछले शुक्रवार को राँची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के डहूटोली स्थित अपने आवास पर मृत्य पायी गयी थी। इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव किया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था।
मामले में उनके पिता हंदु भगत की शिकायत पर पिठौरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें तत्कालीन थाना प्रभारी अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा समेत अन्य पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। वहीं, राँची एसएसपी ने पिठौरिया थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। अब मामले की जांच सीबीआई करेगी।

