Local Alerts Ranchi

नेमरा में रूपी सोरेन का दशकर्म संपन्न, भावुक दिखे CM हेमंत सोरेन; 18 अक्टूबर को होगा संस्कार भोज | Rupi Soren’s Dashkarma Rituals Conclude in Nemra, CM Hemant Soren Turns Emotional; Sanskar Bhoj on October 18

रूपी सोरेन का दशकर्म संपन्न, भावुक दिखे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का दशकर्म शनिवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में संपन्न हुआ। स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार सभी रस्में पैतृक आवास के समीप तालाब किनारे निभाई गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर दशकर्म की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मां…”।

हेमंत सोरेन इन दिनों पत्नी कल्पना सोरेन, दोनों पुत्रों और परिवार के साथ नेमरा में हैं। दशकर्म के बाद रविवार, 18 अक्टूबर को संस्कार भोज आयोजित होगा, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। पिछले दस दिनों में मुख्यमंत्री ने गांव से ही सरकारी कामकाज संभाला और लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल