Local Alerts Ranchi

राँची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल में दिखी वामन अवतार और महाराजा बलि की भव्य कथा, 20 फीट ऊंची प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र | Vamana Avatar and King Mahabali’s Legendary Story Comes Alive at Ranchi Railway Station Durga Puja Pandal

राँची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल में भगवान विष्णु के वामन अवतार और असुर राज महाराजा बलि की पौराणिक कथा को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

पंडाल में 20 फीट ऊंची वामन अवतार की प्रतिमा और आठ फीट ऊंची महाराजा बलि की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दृश्य को इस तरह तैयार किया गया है कि ऐसा प्रतीत होता है, मानो भगवान वामन महाराजा बलि के सिर पर अपना पैर रख रहे हों।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाराजा बलि ने भगवान वामन को तीन पग भूमि देने का वचन निभाया था। उनकी दानशीलता और वचनबद्धता की स्मृति में केरल में ओणम पर्व मनाया जाता है। राँची में यह भव्य पंडाल दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था और पौराणिक संस्कृति से रूबरू करा रहा है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल