Local Alerts Ranchi

बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे कोचिंग संस्थानों पर राँची नगर निगम की कार्रवाई, हरिओम टावर में 4 संस्थान सील | Ranchi Municipal Corporation Seals 4 Coaching Institutes at Hariom Tower for Operating Without Trade Licence

बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ राँची नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम टावर में संचालित चार कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया।

नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुँचकर संस्थानों के दस्तावेज और ट्रेड लाइसेंस से संबंधित स्थिति की जाँच की। निगम के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संस्थानों को पहले ही नोटिस जारी कर ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद संस्थानों का संचालन जारी रहा।

नोटिस के बाद भी नियमों का पालन नहीं किए जाने पर निगम की टीम ने चारों संस्थानों को बंद कर सील कर दिया।
नगर निगम की ओर से कहा गया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल