Local Alerts Ranchi

राँची पुलिस के 5 पदाधिकारियों-कर्मियों को मिली पदोन्नति, SSP ने बैज लगाकर किया सम्मानित | Five Ranchi Police Personnel Promoted, SSP Felicitates Them with New Rank Badges

राँची के SSP ने मंगलवार को वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के आधार पर पदोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया।

SSP कार्यालय में पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत शैलेन्द्र कुमार सिंह, रोशन कुमार सिंह और विश्वजीत कुमार सिंह को बैज लगाया गया। वहीं, आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कृष्णा उरांव और विनय टेटे को भी बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर SSP ने सभी पदोन्नत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के साथ करेंगे।

SSP ने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से आमजन की सेवा, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (यातायात) समेत राँची पुलिस के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल