Local Alerts Ranchi

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, राँची में नई यात्री सुविधाओं का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन | New Passenger Facilities Inaugurated at Birsa Munda Airport Ranchi

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, राँची में यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को कई नई नागरिक सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने इन सुविधाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट में भगवान बिरसा मुंडा फीचर वॉल एवं प्रतिमा, उड़ान यात्री कैफे, अवसर काउंटर और किड्स जोन की शुरुआत की गई। भगवान बिरसा मुंडा फीचर वॉल राज्य की संस्कृति और गौरव को दर्शाती है, जबकि उड़ान यात्री कैफे में यात्रियों को किफायती दरों पर खानपान की सुविधा मिलेगी। अवसर काउंटर यात्रियों को जरूरी सहायता और जानकारी प्रदान करेगा तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष किड्स जोन तैयार किया गया है।

केंद्रीय मंत्री के राँची पहुंचने पर राँची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता स्कूटी से संजय सेठ के आवास पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहीं।
एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एयरपोर्ट में लगातार नई व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं और आने वाले दिनों में भी कई नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल