Local Alerts Ranchi

ब्लू पौंड में डूबे साहिल कच्छप का शव बरामद, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन | Body of Sahil Kachhap Recovered from Ranchi’s Blue Pond, NDRF Conducts Rescue Operation

राँची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के बालसिरिंग स्थित ब्लू पौंड में डूबे युवक साहिल कच्छप का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। शनिवार को युवक के पानी में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की थी। घटनास्थल से साहिल की मोटरसाइकिल, चाबी और चप्पल बरामद हुई थी।

स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद NDRF की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। टीम कमांडर इंस्पेक्टर श्रवण पारमाणिक के नेतृत्व में गोताखोर विपिन पाल समेत NDRF की टीम ने ब्लू पौंड में सघन अभियान चलाया और पानी से साहिल का शव बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जाँच जारी है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल