आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को राँची में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों से आए गणमान्य व्यक्तियों के साथ पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान, जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी तथा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रशासन ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से मुहर्रम पर्व को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

