Local Alerts Ranchi

राँची एयरपोर्ट पर 5 घंटे लेट हुई बेंगलुरु फ्लाइट, यात्री की जान बचाने में इस्तेमाल हुई इमरजेंसी ऑक्सीजन | Bengaluru Flight Delayed 5 Hours at Ranchi Airport After Emergency Oxygen Used to Save Passenger

राँची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट करीब पांच घंटे देरी से रवाना हुई। यह देरी किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि एक यात्री की जान बचाने के लिए इस्तेमाल हुई इमरजेंसी ऑक्सीजन के बाद पर्याप्त बैकअप उपलब्ध नहीं होने की वजह से हुई।

फ्लाइट संख्या IX 1239 बेंगलुरु से सुबह करीब 8:55 बजे राँची पहुंची। सफर के दौरान एक यात्री को अचानक सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई, जिसके बाद क्रू ने ऑन-बोर्ड इमरजेंसी ऑक्सीजन देकर उसकी मदद की। राँची पहुंचने तक यात्री की स्थिति स्थिर हो गई।

ऑक्सीजन बैकअप खत्म होने के कारण सुरक्षा नियमों के तहत विमान को आगे उड़ान भरने की अनुमति नहीं थी। एयरलाइन ने नई दिल्ली से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए। सिलेंडर इंस्टॉल होने के बाद फ्लाइट IX 1244 ने दोपहर 1:51 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल