Local Alerts Ranchi

राँची की विकास परियोजनाओं में देरी पर सख्त हुए उपायुक्त, भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान तेज करने के निर्देश | Ranchi DC Reviews Infrastructure Projects, Orders Faster Land Acquisition & Compensation

राजधानी राँची में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे लाइन, फ्लाईओवर समेत विभिन्न आधारभूत विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क, फ्लाईओवर और रेलवे परियोजनाएं जिले के विकास की रीढ़ हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करें।

बैठक में नारो-टिकराटोली सड़क परियोजना के शेष रैयतों को जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। वहीं, कोयलारी-रामपुर इंटरचेंज परियोजना में भी मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।

उपायुक्त ने लोधमा लिंक लाइन और इलू-सिल्ली रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित मुआवजा भुगतान निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर सहित अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र रैयतों को समय पर मुआवजा मिलना परियोजनाओं की सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल