राँची के छोटा तालाब के पास आज 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से समीर नामक युवक की मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि समीर की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। गुरुवार सुबह वह किसी काम से घर की छत पर गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया । स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहल्ले से गुजर रहे हाईटेंशन तार को लेकर कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

