Local Alerts Ranchi

राँची के तुपुदाना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य आफताब गोली लगने से घायल

राँची में पुलिस और अपराधियों के बीच सोमवार को तुपुदाना थाना क्षेत्र के बालसिरिंग इलाके में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े अपराधी आफताब के पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कोयलांचल शांति समिति (KSS) के नाम पर बीते दिनों डोरंडा में फायरिंग करने वाले अपराधी बालसिरिंग इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई और मौके पर छापेमारी की गई।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें आफताब घायल हो गया, जबकि दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल