Local Alerts Ranchi

राँची के नामकुम में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कंटेनर ने मजदूरों को कुचला; 2 की मौत, 3 गंभीर | Horrific Road Accident in Ranchi’s Namkum, Container Hits Workers; 2 Dead, 3 Seriously Injured

नामकुम थाना क्षेत्र के पुराने रामपुर के पास शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एनएच-33 पर सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मजदूर रोज की तरह सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और काम कर रहे मजदूरों से जा टकराया। टक्कर के बाद कंटेनर सड़क पर पलट गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

कंटेनर के सड़क पर पलट जाने के कारण एनएच-33 पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने कंटेनर को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की और मृत मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल