Local Alerts Ranchi

CM हेमन्त सोरेन को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आमंत्रण, मोरहाबादी में 3-4 सितंबर को होंगे भव्य कार्यक्रम | CM Hemant Soren Invited to Shri Krishna Janmotsav Celebrations at Morabadi on September 3-4

महिला पत्रकार से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर राँची में पत्रकारों का प्रदर्शन

डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों पर महिला पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा कैमरे से मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप को लेकर शनिवार को पत्रकारों ने राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, महिला पत्रकार से सार्वजनिक माफी और कथित रूप से लिया गया मेमोरी कार्ड वापस करने की मांग की। पत्रकारों का कहना था कि पत्रकारिता कार्य के दौरान किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से मिलकर मामले की शिकायत करेगा। महिला पत्रकार का आरोप है कि वह एक कथित वायरल ऑडियो के संबंध में विधायक का पक्ष जानने के लिए इंटरव्यू लेने पहुंची थीं।

प्रदर्शन में धर्मेंद्र गिरी, सैय्यद रमीज जावेद, जावेद अख्तर, राजेश सिंह, मोहम्मद इमरान, अमीरुल होडा, शकील अख्तर, चंदन रावत सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे और कार्रवाई व न्याय की मांग की।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल